उतरौला बलरामपुर- सिविल कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद भी विवादित जमीन पर धड़ल्ले से किया जा रहा है निर्माण कार्य। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए उपजिलाधि कारी और पुलिस अधिकारियों के आगे चक्कर काट रही है। प्रकरण थाना कोतवा ली उतरौला अन्तर्गत ग्राम देवरिया मैनहा का है। पीड़ितानाजिरा बानो ने बताया कि उसके गाटे कि जमीन पर विपक्षी अहमद अली पिछले महीने की 23 तारीख को निर्माण करा रहा था। विरोध करने पर मौके पर पुलिस पहुंची और काम को रोकवादिया। बाद में प्रभारी निरीक्ष क ने उसको और उस की पुत्री को लाकर थाने में बैठा दिया। रात्रि लगभग आठ बजे उसे थाने सेछोड़ा गया। नाजिरा का कह ना है कि विपक्षी उस की जमीन को अपना गाटा नम्बर बताकर जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा है। जब कि राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट में विपक्षी का गाटा नम्बर अलग होने की बात बताई जा रही है। न्यायालय ने उक्त गाटा नम्बर पर स्थाई निषेधाज्ञा भी जारी की है, इसके बावजूद भी विपक्षी पुलिस की शाह पर उसकीजमीन पर निर्माण करने पर अमादा हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण सिंह ने पुलिस को आदेश दिया कि स्थगन वाली जमीन पर हो रहे कब्जे को रोका जाना नितांत आवश्यक है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know