उतरौला बलरामपुर - उतरौला विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधा यक राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत वर्मा का एक परिचयात्मक पोस्टर इन दिनों सोश ल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में विधायक के राजनीतिक सफर, शिक्षा, पारिवारिक पृष्ठ भूमि, विधान सभा चुनावों में जीत तथा क्षेत्र में कराए गए और प्रस्तावितविकास कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।पोस्टर की शुरुआत “उतरौला सादगी के मिसाल” जैसे सन्देश के साथ की गई है।पोस्टर के अनुसार राम प्रताप वर्मा का जन्म 7 अगस्त 1983 को उतरौला क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने उच्चशिक्षा प्राप्त की और छात्र जीवन से ही सामाजि क एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे। पोस्टर में उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी(आर एस एस) से जुड़ने से बताई गई है। इसके बाद संगठन मेंविभिन्न जिम्मेदारियां भी निभा ते हुए उन्होंने सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाई।2017 में पहली बार बने विधायक पोस्टर में दिए गए विवरण के मुताबिक वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर राम प्रताप वर्मा पहली बार उतरौला विधान सभा से विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर भी अपनी जीत दर्ज कर उन्होंने लगातार दूसरी बार विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
उनकी राजनीतिक पृष्ठ भूमि में उनके पिता स्वर्गीय श्याम लाल वर्मा का भी उल्लेख किया गया है, जो वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक विधायक रहे। पोस्टर के अनुसार इसी पारि वारिक राजनीतिक पृष्ठ भूमि से उन्हें शुरु आती दौर में राजनीति को समझने और आगे बढ़ने का अवसरमिला
सड़क और कनेक्टिवि टी को विकास की बड़ी प्राथमिकता पोस्टर में उतरौला विधान सभा क्षेत्र में सड़क एवं कनेक्टिवि टी को लेकर कई योजनाओं काउल्लेख किया गया है। इसमें प्रमुख मार्गों केनिर्माण चौड़ी करण तथा क्षेत्र को बेहतर सड़क सम्पर्क से जोड़ने की बात कही गई है। उतरौला से डुमरिया गंज मार्ग और उतरौ ला बलरामपुर मार्ग के अलावा विभिन्नसड़कों को बेहतर बनाने की योजनाओं को क्षेत्र के विकास से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है।
इसके अलावा रेलवे तथा एक्स प्रेस-वे से जुड़ी सम्भावित योज नाओं को भी क्षेत्र के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण बताया गया है। पोस्टर में दावा किया गया है, कि बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, रोजगार और आवाग मन को गति मिल सकती है। स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर भी फोकस,विधायक के रिपोर्ट कार्ड में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े कार्यों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि रेहरा बाजार मेंसामुदा यिक स्वास्थ्य केन्द्र यानी (सीएचसी) के निर्माण तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही गई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थानीय स्तर पर तकनीकी एवं बेहतर शैक्षिक सुविधा एं भी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है।धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने कीकोशिश
पोस्टर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास को भी विधा यक की प्राथमिकता ओं में शामिल बताया गया है। दुःख हरण नाथ मन्दिर और पौरा णे के सुन्दरी करण के साथ अन्य धार्मिक स्थलों के विकास की योजनाओं का जिक्र किया गया है। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद भी जताई गई है। जनता के बीच पहुंच और संवाद पर जोर पोस्टर में विधा यक की कार्यशैली के तहत जनता से सीधे संवाद को भी विशेष महत्व दिया गया है। क्षेत्र की समस्याओं को सुनने, लोगों से मिलने और विकास कार्यों को लेकर लगा तार सम्पर्क में रहने की बात पोस्टर में भी कही गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस पोस्टर के बाद उतरौला की सियासत में भीइसकी चर्चा शुरू हो गई है। समर्थकों के द्वारा इसे विधायक के राजनीति क सफर और विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड बताया जा रहा है,जब कि विपक्षी दल इन दावों को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know