बलरामपुर- स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता– 2026 गोरखपुर के लिए ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज साहदुल्लनगर के व्यायाम शिक्षक मो.सुहेल को चयनकर्ता बनाया गया है।
बताते चलें मो सुहेल अहमद जो जिला क्रीड़ा सचिव भी है इन्हें आगी 14 से 18 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालई बास्केटबाल अंडर 19टीम के नेशनल स्तर के चयन का दायित्व मिला है।
मो.सुहेल बास्केटबाल और एथलेटिक्स के नेशनल स्तर के खिलाड़ी भी रहे हैं साथ ही विगत दो दशक से व्यायाम शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं और कई वर्षों से इन्हें एसजीएफआई यूपी के बास्केटबाल टीम के चयन और यूपी की विभिन्न टीमों को नेशनल स्तर तक प्रतिभाग कराने का दायित्व सौंप रहा है।
मो.सुहेल के चयनकर्ता बनाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर मृदुला आनंद, प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडे,गीता गौतम,राकेश श्रीवास्तव, मो शाहिद अकबर, अजय सिंह, संगीता वर्मा,अन्नपूर्णा , वीकेशुक्ला,अम्बरीश पाण्डेय, साधना पाण्डेय,माध्यमिक शिक्षक संघ के भगवती शुक्ला, व्यायाम शिक्षक नसीम अहमद,राजेश श्रीवास्तव,उमेश कुमार,नवीन पाल,मदन लाल, सईद अहमद,अभय शंकर,पंकज पांडे, अर्पण पाण्डेय उमेश चन्द्र तिवारी,रश्मि सिंह, संजय यादव,अंशु वर्मा सहित शिक्षा विभाग से जुड़े दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know