जलालपुर (अंबेडकरनगर): पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर जलालपुर नगर में पारंपरिक जुलूसे मुहम्मदी और अंजुमनों का मुख्य नात-ख्वानी प्रोग्राम पूरी अकीदत और कामयाबी के साथ संपन्न हो गया। मरकजी कमेटी तहफ्फुज नामूसे रिसालत के तत्वावधान में इस भव्य कार्यक्रम का आगाज दलालटोला स्थित गंज शहीदा से बाद नमाज-ए-ईशा शुरू हुआ। इस उत्सव को लेकर पूरे जलालपुर नगर की मस्जिदों, और गली-मोहल्लों को खूबसूरत रोशनी और हरी झंडियों से सजाया गया
इस पूरे आयोजन की मुख्य विशेषता नगर की करीब 18 अंजुमनों का नात-ख्वानी प्रोग्राम रहा। गंज शहीदा से शुरू होकर आयोजन समिति द्वारा तय किए गए 5 निर्धारित स्टॉप (पड़ावों) पर मुख्य अंजुमन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इन पांचों निर्धारित जगहों पर सजाकर अंजुमनों का प्रोग्राम हुआ, जहाँ हर अंजुमन ने बारी-बारी से पैगम्बर साहब की शान में एक से बढ़कर एक 'नात-ए-पाक' और धार्मिक कलाम पेश किए।

अंजुमनों के इस शानदार नात-ख्वानी प्रोग्राम को सुनने के लिए इन पांचों स्टॉप्स पर अकीदतमंदों और स्थानीय निवासियों का भारी हुजूम उमड़ा। जैसे ही अंजुमनों ने नात शरीफ पढ़ना शुरू किया, पूरा माहौल रूहानी हो गया और लोगों ने झूमते हुए नजर आए इस दौरान जगह-जगह लंगर, शरबत और मिठाइयों के स्टॉल भी लगाए गए थे।

धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश देते हुए अंजुमनों का यह पूरा प्रोग्राम बेहद अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस बड़े प्रोग्राम को सफल बनाने में हाजी नबी अहमद, मेराजुल हक, मौलाना हबीबुर्रहमान, हबीब अहमद, हाजी अजहर, रब्बानी , सुब्हानी,इसरार अहमद, सुल्तान, मजहर, मोहसिन सहित अंजुमन मुहिब्बाने वतन के सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरी मुस्तैदी से जुटे रहे। वहीं, दलालटोला से लेकर सभी पांचों पड़ावों तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा।
 तन्जीम-ए-दावत-ए-इस्लामी के बैनर तले जुलूस-ए-मुहम्मदी व सुबह-ए-बहारान का नामी जुलूस मुहल्ला काजीपुरा स्थित फैजान ग्राउंड से शान शौकत के साथ निकला। दलाल टोला,उर्दू बाजार, पश्चिम तरफ,वाजिदपुर होते हुए जमालपुर चौराहा पहुंचा।वहां बसखारी रोड से पश्चिम तरफ होते हुए पुनः काजीपुरा में समाप्त हुआ। जुलूस में प्रमुख रूप से कारी गुलाम यासीन, मौलाना इमामुद्दीन,अजमल निजामी,हाजी मुकद्दसीन,हाजी अंसार अहमद,डॉ फारुक आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने