बलरामपुर- जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाए जाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत बलरामपुर टाउन पावर हाउस क्षेत्र में यूपीटी होटल के पास 100 केवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना से संबंधित क्षेत्र में विद्युत भार का बेहतर वितरण सुनिश्चित होगा। इससे मौजूदा ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार में कमी आएगी तथा स्थानीय उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
कार्य के अंतर्गत विद्युत व्यवस्था को तकनीकी रूप से और सुदृढ़ बनाने के लिए कॉपर एल-साइज पटिया भी लगाया गया है। इससे विद्युत संयोजन एवं वितरण प्रणाली की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बेहतर होगी।
बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत वितरण तंत्र के सुदृढ़ीकरण, अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की स्थापना, क्षमता वृद्धि एवं आवश्यक विद्युत सुधार के कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप आधारभूत ढांचे को मजबूत करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
यूपीटी होटल के पास अतिरिक्त 100 केवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना पूर्ण होने से आसपास के क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी तथा ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज एवं विद्युत व्यवधान जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know