उतरौल बलरामपुर- एम जे एक्टीविटी उतरौला के प्रांगण में शुक्रवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इस छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित भी किए गए। प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई, और विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बना रहा।
विद्यालय के प्रबन्धक समीर रिजवी व प्रिंसि पल हिमांशुधर द्विवेदी ने बताया कि हिन्दुस्ता न ओलंपियाड प्रतियोगिता का उद्देश्य यह था कि छात्रों को सामान्य ज्ञान,विज्ञान, गणितऔर करंट अफे यर्स की समझ को बढ़ाना है। इस परीक्षा में एम जे एक्टीविटी के छात्र छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लिया,और अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस कार्यक्रम मेंसफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं ने प्रमाण पत्र पाकर उनके के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उनकी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है और आगे भी वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने सभी सफल छात्र- छात्राओं को बधाई हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबन्धक समीर रिजवी ने कहा कि विद्यालय आगे भी छात्रों को इसी तरह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियो गिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know