उतरौला बलरामपुर- साधन सहकारी समिति पुरैना बुलन्द एवं साधन सहकारी समिति, मझारी में किसानों को 100 बोरी यूरिया खाद का वितरण किया गया।
अवसर परसमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता 'के के' एडवोकेट ने किसानों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जान कारी ली, तथा उनके त्वरित समाधान करने का आश्वासन भी दिया।खाद वितरण के दौरान व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखते हुए किसानों को समय पर खाद उप लब्ध कराया गया। अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि किसानों की सुविधा और हितों की रक्षा करना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए खाद सहितअन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनि श्चित करने के निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा अन्नदाताकिसान की खुशहाली ही गांव, समाज और प्रदेश की समृद्धि का एक आधा र साबित होता है। किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए हम सदैव उनके साथ खड़े हैं और हर सम्भव सह योग प्रदान भी करेंगे
इस दौरान किसान अनिल,रसिक, बसा लत,महमूद,सालिक ,खुर्शीद व गोविन्द के अलावा तमामकिसान उपस्थित रहे, और समिति वालों कोखाद वितरण की व्यवस्था की सराहना किसानों ने की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know