जनपद बलरामपुर- अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा जनपद में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, बलरामपुर में आपात सेवा डायल यूपी-112 में तैनात समस्त पीआरवी कमांडर, सब कमांडर एवं पायलट को ब्रीफ किया गया।
महोदय द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गो, संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता, यातायात प्रबंधन, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन तथा आपातकालीन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं की सहायता, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद बलरामपुर पुलिस आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करती है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह, प्रभारी डायल 112 व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने