उतरौला बलरामपुर -:समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता महासभा ने मौलाना मोहम्मदअली जौहर विश्वविद्यालय के कुछ हिस्सों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में तहसील  अध्यक्ष लल्लू यादव के नेतृत्व में एक प्रति निधिमंडल ने सोमवार राज्य पाल को सम्बो धित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि विश्व विद्यालय के कुछ हिस्सों को तोड़ने की सूचना से प्रदेश के अलावा देश भर के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों व कर्मचारियों और अभिभावकों में गहरी चिन्ता व्याप्त है। यह विश्वविद्यालय वर्षों से हजारों विद्या र्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है,और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदानभी दे रहा है। महासभा ने यह भी कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान किसी भी समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। किसी भी विश्वविद्यालय के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही विधिसम्मत और पारदर्शी होनी चाहिए। इसमें विद्या र्थियों के हितों कोसर्वो परि ही रखा जाना चाहिए। यदि कोई भी कानूनी विवाद याप्रशा सनिक मुद्दा है, तो उसका समाधान न्या यिक एवं संवैधानिक  प्रक्रिया के अनुसार किया जाना चाहिए,
ज्ञापन सौंपने केदौरान वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर एहसान खान, परशुराम वर्मा, एजाज मलिक,इजहारूल हसन, नौशाद मेंहदी, बहलोल नियाजी, हृदय राम यादव, मोहम्मद उमर खां, रंजीत यादव, मोहम्मद शमीम, महेश यादव, नसीम अहमद खां एडवोकेट सुरेश कुमार यादव, अखिलेश यादव एड वोकेट,वीरे सभासद और सिराजुद्दीन के अलावा भारी संख्या में सपा के पदाधिका री व कार्यकर्ता ज्ञापन देने में मौजूद  रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने