उतरौला बलरामपुर - उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय के प्रबन्धकफाउंडेशन  उतरौला की इकाई ने मंगलवार को मुख्य मंत्री योगीआदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापनउपजिलाधिकारी उतरौला के माध्यम से भेजा। इसमें जूनि यर तक के निजी एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्म चारियों को भी कैश लेस चिकित्सा योजना से आच्छादित करने की मांग की गई है।फाउंडेशन के पदाधि कारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और अनु देशकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है। यह एक सराहनीय कदम है। लेकिननिजी और वित्तविहीन विद्या लयों में कार्यरत हजा रों शिक्षक व कर्मचारी इस योजना से वंचित हैं।ज्ञापन में यह भी कहा गया है, कि वित्त विहीन विद्यालयशिक्षा के क्षेत्र में एक महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में इन विद्याल यों के शिक्षकों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा मिलना बहुत ही जरूरी है। फाउंडेशन नेमुख्यमंत्री से मांग की, कि इस योजना का दायरा बढ़ाकर वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जाए।ज्ञापन देने वालों में तहसील के प्रभारी सुरेश कुमार गुप्त, सुरेन्द्र कुमार मौर्य, आमिर रिजवी के अलावा फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने