उतरौला बलरामपुर -विधान सभा चुनाव से पहले बलरामपुर जिले में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। उतरौला विधान सभा से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों व वरिष्ठ सपा के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इससे जिले के राजनीतिक गलियारों में हल चल सा मच गई है और चुनावी समीकरण बदलने के कयास लगा ए जा रहे हैं हसीबखान ने बुधवार को हजारों समर्थकों की भीड़ के साथ लखनऊ में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। वहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, वरिष्ठ नेता धीरज गुर्जर औरअमेठी से सांसद के एल शर्मा ने उनका पार्टी में शामिल होने से भव्य स्वागत किया, और कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण कराई। इस मौके पर कांग्रेस केकई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
हसीब खान को कांग्रेस में शामिल होने से उतरौला के अलावा जनपद की कई विधान सभाओं में सियासी समीकरण उलटते हुए दिख रहा हैं। सपा के नेता के पाला बदलने से कई विधान सभा प्रत्याशियों के दावेदारों की धड़कनें और भी तेज हो गई हैं। राजनी तिक जानकारों का मानना है कि इस घटना क्रम का असर 2027 के विधान सभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हसीब खान जैसे जनाधार वाले नेता के आने से पार्टी को बलरामपुर में भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और कांग्रेस की ओर सभी लोग उम्मीद लगाए बैठे है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 
 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने