उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर में स्थित इमामिया ट्रस्ट कार्यालय पर ट्रस्ट के तरफ़ नई कार्यकारिणी बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तुजा के द्वारा सर्व सम्मति से यह गठन किया गया है। बैठक में सेन्ट्रल बॉडी ऑफ इमामिया ट्रस्ट उतरौला के पदाधिका रियों की घोषणा भी की गई। इस नई कार्य कारिणी में अलीमुर्तुजा को अध्यक्ष,ज़ैनजाफ़री एवं अयमन रिज़वी को उपाध्यक्ष,अम्बर रिज़वी को महासचिव, इरफान हैदर एवं अफ़ज़लजाफ़ री को सचिव,अंसार हुसैन रिज़वी को लेखा प्रभारी,अहमद अली जाफ़री को ऑडिटर जनरल तथा मुसय्यब जाफ़री को चीफ को ऑर्डिनेटर ऑफ कमेटी की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, सामाजिक तथा धार्मि क गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचा लित करने युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाजहित में कार्य करने का भी संकल्प लिया गया।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने