उतरौला बलरामपुर - नाजिया इलाही खान के द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित उपजिलाधिकारी उतरौला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वैधानिक कार्यवाही एवं सूचना अनुमति की मांग की गई है। ज्ञापन में आयशा फैजान खान एडवोकेट, मुहीब खान एडवोकेट, मोहम्मद आरिफ खान एडवोकेट, मोहम्मद कैश एडवोकेट, शोएब खान, सुफियान खान व उतरौला के तमाम लोगों ने कहा कि नाजिया इलाही खान के द्वारा बार-बार की गई टिप्पणियों से मुस्लिम समुदाय के लोग को आहत हैं। ज्ञापन में यह भी उल्ले ख किया गया, कि इस तरह की टिप्पणियों से समाज में रोष व्याप्त है ज्ञापन में मुख्यमंत्री को सम्बोधित उपजिलाधिकारी उतरौला के माध्यम से इस मामले में वैधानिक कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाये।मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से एक ज्ञापन सौंपा, और इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन पर कई अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों केअपना हस्ताक्षर किया हैं।इस मौके पर नौशाद मेहंदी एडवोकेट, आसिफ रजा एडवोकेट, सुफियान अंसारी, इरशाद अंसारी के अलावा तमाम मुस्लिम अधिवक्ता व आम पब्लिक लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know