सीतापुर - पिसावा ब्लॉक के ग्राम संसडा में कृषक उत्थान सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष वीरेश कुमार शुक्ल द्वारा आयोजित नेत्र शिविर का उद्घाटन गिरीश चंद्र मिश्रा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपाध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी के कर कमलों द्वारा किया गया । इस दौरान क्षेत्र के अनेक लोगों ने अपनी जांच कराई तथा किसी ने चश्मा लिया किसी ने ड्रॉप लिया और किसी ने दवाई लिखवाई अनेकों लोगों को नेत्र शिविर से लाभ मिला 52 मरीजों ने जांच करवाई तथा 12 लोगों ने मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जिन्हें आंख अस्पताल सीतापुर के कुशल चिकित्सकों के द्वारा सभी मरीज को अपनी बस में बिठाकर सीतापुर आंख अस्पताल लेकर गए इस अवसर पर गिरीश चंद्र मिश्रा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है गरीब लोग शहर को नहीं जा पाते हैं आंख अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं दूरस्थ इलाके में जाकर के गांव-गांव पहुंचकर के सभी को सुगम उपचार उपलब्ध कराते हैं वह भी धन्यवाद के पात्र हैं साथ ही आयोजन वीर शुक्ला वह जलालुद्दीन को भी मंत्री जी ने धन्यवाद दिया वह सराहना की इस अवसर पर सख्त केंद्र सख्त केंद्र संयोजक गौरा सुबोध कुमार मिश्रा उत्कर्ष शुक्ला, रिशांत शुक्ला, रामकृष्ण शुक्ला, आशुतोष शुक्ला दिनेश चंद्र शुक्ला अबरार, अरुण शुक्ला किसान नेता , राम सिंह अर्कवंशी, बल्ले यादव , छुल्लू महाराज, कुलदीप शुक्ला,अजय पाल यादव, आलोक शुक्ला, पवन शुक्ला, अनिल पाल, रमेश चंद्र, सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे । आंख अस्पताल के डाक्टर राहुल माथुर , कृपाल , भाव्या सिंह , हर्षिता आदि ने सहायता की । मंत्री जी उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया तथा अच्छा काम करने वाले अमरमणि त्रिवेदी , बाबू कमलवीर शुक्ला , छन्नू लाल दीक्षित , को प्रशस्ति पत्र देकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया आए हुए अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष वीरेश शुक्ल द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश सिंह के द्वारा की गई ।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know