बलरामपुर- जिले के विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत भुसैलिया के खैरपुरवा,भवरही, महरनपुरवा में आज तक बिजली नहीं जली है ललिया से भवरही होकर खैरपुरवा तक सौभाग्य योजना अंतर्गत बिजली लाइन दौड़ाई गई थी जो लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है तार और पोल जमीन पर पड़े हैं बिना बिजली जले कुछ लोगों के घर बिजली बिल भी आ गया है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए बिजली मीटर की जांच करवाकर बिजली बिल माफ किया जाए एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए । यहां विद्युत आपूर्ति के लिए 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र महाराजगंज तराई जनपद बलरामपुर से लाइन जोड़ा गया था किन्तु विद्युत आपूर्ति नहीं हुई ग्रामीणों से आधार कार्ड मांगकर बिजली मीटर लगा दिया गया था जिसके कारण बिजली बिल बनकर आने लगा। ग्रामीणों के कई बार बुलाने पर समाजसेवी युगल किशोर शुक्ला एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती ने मौके पर जाकर बिजली समस्याओं को देखा तब ग्रामीणों ने जुटकर युगल किशोर शुक्ल एवं मन मोहन तिवारी के नेतृत्व में  प्रदर्शन किया, इस अवसर पर युगल किशोर शुक्ल के साथ मनमोहन तिवारी, गोमती प्रसाद, ननकू, मंगल प्रसाद,संदीप तिवारी,नीतीश, राजेंद्र प्रसाद, अरुण यादव समेत गांव के तमाम मौजूद रहे, सभी ने जिला अधिकारी बलरामपुर को प्रार्थनापत्र भेजकर और जन सुनवाई पोर्टल पर आई जी आर एस करवाकर बिजली लगवाने एवं फर्जी बिजली बिल माफ करवाने की मांग किया। जिसका संदर्भ संख्या 40018226011805 है। 

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने