जलालपुर ,अम्बेडकरनगर – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अवध क्षेत्र के आगामी प्रवास को लेकर जलालपुर नगर के शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया।

मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया कि यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों के दृष्टिगत बुलाई गई थी। विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला मंत्री पंकज वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सोनू गौड, बेचन पांडे, राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दौरे को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने