"तुझसा कोई दूजा नहीं" रिलीज होते ही छाया, दर्शकों को भा रहा प्रियंका सरकार का आवाज का जादू


Hungaamaa House की पेशकश: रोमांटिक गाना "तुझसा कोई दूजा नहीं" ने जीता फैंस का दिल


अलीबाग के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया "तुझसा कोई दूजा नहीं", फीचर कर रहे हैं Dillzan Wadia और Komal Soni


 मुंबई 19 जुलाई 2026 Hungaamaa House Private Limited के बैनर तले रिलीज हुआ नया हिंदी रोमांटिक गाना *"तुझसा कोई दूजा नहीं - Tujhsa Koi Duja Nahi"* रिलीज के साथ ही दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ हो रही है।


इस गाने को खूबसूरत आवाज दी है प्रियंका सरकार ने। गाने के संगीत और बोल प्रणव वत्सा के हैं, जिन्होंने गाने में एक अलग ही रोमांटिक फील भर दिया है। गाने का वीडियो निर्देशन और DOP अशोक मेहता ने किया है। फीचर में नजर आ रहे हैं Dillzan Wadia और Komal Soni जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से गाने को और भी खास बना दिया है।


इस गाने का निर्माण और क्रिएटिव डायरेक्शन संजय भूषण ने किया है। गाना Wildfire Media लेबल से रिलीज हुआ है और Hungaamaa House (HHPL) पर उपलब्ध है।  

वीडियो की शूटिंग THE DILLZAN RESORT, अलीबाग की बेहद खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। लोकेशन एग्जीक्यूटिव नाजिया थीं।


तकनीकी टीम में एडिटिंग और DI - जीतू राज, ग्राफिक डिजाइनर - दीपक कुमार, म्यूजिक प्रोग्रामर - अंकुश कर्मकार, मिक्सिंग एंड मास्टरिंग - अरविंद सोनू, म्यूजिक प्रोडक्शन - मोनू रॉय, मेकअप - अनिल मंडल, कॉस्ट्यूम डिजाइनर - गोविंद सिंह, प्रोडक्शन - मनोज कुमार रावत और गैंबल ऑपरेटर - राम यादव का अहम योगदान रहा।


रिलीज होते ही गाने को यूट्यूब और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने के बोल और मेलोडिक म्यूजिक लोगों के दिल को छू रहा है।


Hungaamaa House के निर्माता संजय भूषण ने कहा, "हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस गाने को बनाया है। दर्शकों का प्यार देखकर हम बेहद खुश हैं। उम्मीद है आगे भी आप सब इसी तरह सपोर्ट करते रहेंगे।"


*#TujhsaKoiDujaNahi #HungaamaaHouse #PriyankaSarkaar #NewSong2026*


https://youtu.be/ronxAgBIIZ4?si=8SOKKLEtUO4wld6P

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने