*छात्र संसद एवं शिशु भारती का शपथ ग्रहण*


प्रतापपुर कमैचा,(चांदा) सुल्तानपुर। नेताजी सुभाष सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के विद्यालय    में छात्र संसद एवं शिशु भारती के भैय्या बहनों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 

संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी को मिशन शक्ति एवं महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाली चांदा के उप निरीक्षक अवधेश यादव ने 

विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए सभी छात्र संसद को बधाई दी।

इस अवसर पर उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिवेदी एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला आरक्षी श्रीमती अनीता पटेल,सिपाही श्रीमान आकाश शर्मा  जी विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रतापपुर कमैचा खंड के संघ चालक सत्यदेव पांडे  उपस्थिति रहे। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य जटाशंकर मिश्र ने आए हुए आगंतुकों का परिचय कराया।

सुशील कुमार त्रिवेदी  के द्वारा भैया बहनों को शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम को लेकर के सभी भैया बहनों में हर्षोल्लास रहा। मिशन शक्ति के बारे में और महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में आकाश शर्मा द्वारा विद्यालय के भैय्या बहनों को जानकारी दी गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने