ऑल इंडिया बार परीक्षा में डॉ. कौशलेंद्र महाराज ने दर्ज की शानदार सफलता, अब करेंगे अधिवक्ता के रूप में धर्म का प्रचार 


कल्याण। विधि जगत की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (ए .आई.बी. ई) परीक्षा में डॉ. कौशलेंद्र पांडेय (महाराज) ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर एक नया मुकाम हासिल किया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के साथ ही अब वे आधिकारिक रूप से अधिवक्ता के रूप में विधि व्यवसाय करने के पात्र हो गए हैं और आगे एडवोकेट डॉ. कौशलेंद्र महाराज के नाम से अपनी विधिक सेवाएं प्रदान करेंगे।

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को देश की सबसे महत्वपूर्ण विधिक योग्यता परीक्षाओं में शामिल किया जाता है। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद किसी भी विधि स्नातक को देश में विधिक व्यवसाय करने की वैधानिक मान्यता प्राप्त होती है। डॉ. कौशलेंद्र महाराज की इस सफलता से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।


ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता डॉ. कौशलेंद्र महाराज के कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अध्ययन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि जिस निष्ठा और सेवा भाव से उन्होंने समाज एवं धर्म के क्षेत्र में कार्य किया है, उसी समर्पण के साथ अब वे विधि के क्षेत्र में भी लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आध्यात्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के साथ-साथ अधिवक्ता के रूप में डॉ. कौशलेंद्र महाराज समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा अपने ज्ञान और अनुभव से विधि क्षेत्र में भी नई पहचान स्थापित करेंगे।


डॉ. कौशलेंद्र महाराज की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाण्डेय एवं वरिष्ठ पत्रकार एच. पी.तिवारी  सुशील मिश्रा सुमन मिश्रा सूरज शुक्ला ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. कौशलेंद्र महाराज अपने सामाजिक सरोकारों, आध्यात्मिक मूल्यों और विधिक ज्ञान के समन्वय से समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेंगे।


डॉ. कौशलेंद्र महाराज की इस उपलब्धि को लेकर उनके शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने उनके सफल, उज्ज्वल एवं जनसेवा से परिपूर्ण भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अधिवक्ता के रूप में न्याय, सत्य और समाज सेवा के उच्च आदर्शों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने