उतरौला बलरामपूर- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरु वार को विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के ग्राम खरदौरी में 01 जुलाई 2026 से संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्धारित गति विधियों का गुणवत्ता पूर्ण से संचालन सुनि श्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने घर-घर सर्वे, संचारी रोगों की रोकथाम, साफ- सफा ई, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा बुखार, डायरिया और अन्य संक्रामक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष रूप से बल दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों की समय रहते पहचा न कर प्रभावी रोक थाम करना हमारा कर्तव्य है, जिसके लिए प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी और गम्भीरता केसाथ कार्य करें। डॉक्टर. रस्तोगी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्म चारियों को निर्देशित करते हुए कि अभिया न के दौरान प्रत्येकघर तक पहुंचकर जन जागरूकता बढ़ाई जाए, तथा संदिग्ध रोगियों का समय पर पहचान करआवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, और अभियान कीनियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी मुख्य चिकित्सा अधि कारी के द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचा लित प्रमुख कार्यक्रमों जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योज ना, गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, टी बी मुक्त भारत अभियान, परिवार नियोजनआदि पर भी फीडबैक लिया इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know