उतरौला बलरामपुर-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला अन्तर्गत फकीरनडीह उप केन्द्र पर गुरुवार यानी कि 23 जुलाई 2026 को नियमित टीका करण अभियान के तहत विशेष रूप से घर-घर जाकर सम्पर्क एवं जागरूकता अभि यान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीकाकरण से इनकार करने वाले 13 परिवा रों का घर-घर भ्रमण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व, उसके लाभ तथा समय पर टीका न लगवाने से होनेवाले जोख़िम बीमारियों के बारे में विस्तार रुप से जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया गया कि टीके बच्चों को कई गम्भीर एवं जान लेवा बीमारियों से सुर क्षित रखते हैं,इसलिए सभी निर्धारित टीके समय पर ही लगवाना आवश्यक है।स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के लगातार प्रयासों का सकारात्म क परिणाम सामने आयाऔर टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों के दो बच्चों का सफल टीकाकरण कराया गया।अभियान में पब्लिक हेल्थ फाउन्डेशन ऑफ इण्डिया-यूनिसेफ के ब्लॉक समन्वयकओम वीर सिंह (बीसी), स्वास्थ्य विभाग से पवन कुमारश्रीवास्तव शिक्षा विभाग के अध्यापक, एएनएम मालती देवी, आशा देवी कार्यकर्ता गुड़िया देवी एवं लीलावती, तथा आंगनवाड़ी कार्य कर्ता की सक्रिय सह भागिता रही।स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभि भावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर अवश्य कराएं, ताकि उन्हें जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके और स्वस्थ भविष्य में सुरक्षित रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने