बलरामपुर- उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को तहसील तुलसीपुर में एमडीएस मैरिज हाल वाले लॉन  में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन में खुशहाली लाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में कुल 119 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में 84 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जबकि 35 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में नवदंपतियों एवं उनके परिजनों के चेहरों पर उत्साह, उल्लास और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ला तुलसीपुर रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू, ब्लॉक प्रमुख गैसड़ी, नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए, खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर, गैसड़ी एवं पचपेड़वा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। यह योजना सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के साथ-साथ गरीब परिवारों के विवाह संबंधी आर्थिक बोझ को भी कम कर रही है।
इस अवसर पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला जी कहा कि मुख्यमत्री की के निर्देशन में प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की ऐसी जनकल्याणकारी पहल है, जो जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ समाज में समानता, सम्मान एवं सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत कर रही है। योजना का लाभ बड़ी संख्या में पात्र परिवारों तक पहुंच रहा है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक चिंता से राहत मिल रही है।
योजना के अंतर्गत ₹64,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में अंतरित किए जाते हैं, ₹21,000 की उपहार सामग्री नवदंपति को प्रदान की जाती है, जबकि ₹15,000 विवाह समारोह के आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने