जलालपुर, अंबेडकर नगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक, आरक्षण घोटाले और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह ने इस घटना को लोकतंत्र में बढ़ती अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की बात रखी, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के बिना प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य खतरे में है।
उन्होंने पूरे देश के छात्र-युवाओं से एकजुट होकर इस अन्याय का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा युवाओं और छात्रों के अधिकारों के लिए खड़ी है और इस संघर्ष में उनका पूरा साथ देगी। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।
जलालपुर से सपा नेता डॉ. अभिषेक सिंह ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए पारदर्शी भर्ती और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई...
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know