घाघरा नदी पर नए सिक्स लेन पुल की तैयारी तेज, बढ़ते जलस्तर के बीच मिट्टी परीक्षण जारी।बहराइच-बाराबंकी सीमा पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम केझाम को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने घाघरा (सरयू) नदी पर नए सिक्स लेन पुल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्तमान संजय सेतु के उत्तरी दिशा में प्रस्तावित नए पुल के लिए शुक्रवार को नदी का जलस्तर काफी बढ़ा होने के बावजूद मिट्टी परीक्षण (सॉयल इन्वेस्टिगेशन) का कार्य शुरू कर दिया गया। दिल्ली के विशेषज्ञों की तकनीकी टीम स्टीमर और विशेष नाव की सहायता से नदी के बीच पहुंचकर पाइलिंग के लिए आवश्यक मिट्टी की जांच कर रही है। नाव पर जनरेटर और आधुनिक ड्रिलिंग मशीनें लगाकर नदी की तलहटी की मिट्टी की गुणवत्ता तथा उसकी भार वहन क्षमता पिलर रुक रुकने की क्षमता चौड़ाई गहराई पानी का तेज बहाव मिट्टी की स्थिति लंबाई ऊंचाई पिलर की संरचना का परीक्षण किया जा रहा है। पूरे कार्य की निगरानी दिल्ली की टीम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं, ताकि पुल की मजबूत और सुरक्षित नींव के लिए आवश्यक तकनीकी आंकड़े जुटाए जा सकें। प्रस्तावित पुल लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग की सिक्स लेन परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्तमान संजय सेतु से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे अक्सर लंबा जाम और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न होती है। नया पुल बनने के बाद यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि सड़क परियोजना के साथ सरयू-घाघरा नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए आवश्यक सॉयल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी परीक्षण और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।
नन्द किशोर
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know