जनपद अंबेडकर नगर के जलालपुर ब्लॉक में गौरा महमदपुर गाँव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को बने लगभग 3 वर्ष हो गए हैं, परंतु अब तक वहाँ पर लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। लाइट लगवाने हेतु शिवम चौधरी, जो भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष (एवं भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य) हैं, ने सीएम पोर्टल पर आरजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई और लाइट लगवाने की माँग की, परंतु अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शिवम चौधरी का कहना है कि जब बड़े-बड़े नेताओं को वोट चाहिए होते हैं, तो वे बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन अस्पताल में लाइट जैसी अत्यंत आवश्यक सुविधा पर किसी का ध्यान नहीं जाता। लाइट न होने के कारण अस्पताल में मरीजों व कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गौरा महमदपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर को बने 3 वर्ष हो गए, पर अब तक लाइट की व्यवस्था नहीं
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know