जनपद बलरामपुर-"ज़िले के आश्रम पद्धति विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए प्रशासन ने एक पहल की है।
निजी स्कूलों की तर्ज पर अब इन सभी सरकारी आवासीय विद्यालयों में बच्चों को अलग-अलग 'हाउस' में बांटा गया है। इसके साथ ही पूरे साल के लिए एक 'ईयर-लॉन्ग एकेडमिक कैलेंडर' भी तैयार किया गया है, जिसके आधार पर ही अब सालभर सांस्कृतिक, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से शुरू करने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा आश्रम पद्धति के सभी छात्रों और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की सभी छात्राओं को हाउस के अनुसार नि:शुल्क टी-शर्ट का वितरण किया गया है।
प्रशासन का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाना है, जिससे इन विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता में एक बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know