उतरौला बलरामपुर - उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त किए जाने के विरोध में शनिवार को अधिवक्ता सभा, उतरौला के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को भी जागरूककरते हुए विश्वविद्यालय को बचाने की अपील की गई। हस्ताक्षर अभिया न में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़- चढ़कर अपना हिस्सा  लेकर अपना समर्थन भी जताया। अभियान की शुरुआतअधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ‘आशू’ एवं तहसील अध्यक्ष लालू यादव ने की।
इस दौरान सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि यूनिवर्सिटी एक विद्या का मन्दिर है जहां पर लाखों छात्र छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाकर देश की तरक्की में योगदान कर रहे हैं ऐसे संस्थान को यदि इस प्रकार से गिरा दिया गया तो इसका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा जो कि उचित नहीं है। वहीं पर जिला पंचयत सदस्य रामदयाल यादव ने कहा कि शिक्षा के मन्दिर को तोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार की कार्यवाही को दमन कारी एवं प्रतिशोध की भावना से प्रेरित बताते हुए इसका विरोध किया। सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एहसान खान ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि विश्वविद्याल य को ध्वस्त करने के बजाय अन्य वैकल्पि क समाधान परविचार करना चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी  एजाज मलिक नेलोगों से अपील करते हुए कहा कि इस आन्दो लन में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने और विश्व विद्यालय को बचाने के लिए एकजुट रहने की जरूरत है। इस  मौके पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा मोहम्मद हनीफ खां, महेश यादव, इजहारुल हसन एडवोकेट, बहलोल आरिफ निया जी खां, मोहम्मदउमर खां, मार्कण्डेय मिश्रा धर्मराज यादव एडवो केट, इरफान खां एड वोकेट, शमीम खान एडवोकेट मोहम्मद अबरार, मोहम्मद इस्माइल सुरेश यादव झिनकन यादव,सपा के विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के अलावा सपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने