बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी कारवां मैरिज होम मे लोनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पार्टी संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 'बूथ अध्यक्ष फिजिकल (भौतिक) सत्यापन सम्मेलन' का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके वन्देमातरम गीत से किया जिसकी प्रस्तावना भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल ने की।
सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के रुप मे वाई.पी.सिंह चेयरमैन यू.पी.सिडको रहे जिन्हें शीर्ष नेतृत्व की तरफ से मार्गदर्शन हेतु प्रमुख रुप से भेजा गया जिन्होंने प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष की उपस्थिति दर्ज की और संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का प्रत्यक्ष सत्यापन किया गया।
सम्मेलन के प्रमुख बिंदु:
संगठन की मजबूती: वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख हैं। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी हर चुनाव में ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।
भौतिक सत्यापन: कार्यक्रम के दौरान बूथ समितियों की सक्रियता, सदस्यों के सत्यापन और आगामी अभियानों को लेकर रणनीति की समीक्षा की गई।
वही लोनी से भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा कि बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और सम्मेलनों के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिलामहामंत्री रामकुमार त्यागी ने राष्ट्रगान के स्थानीय संगठन पदाधिकारियों ने आए हुए सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान,जिला उपाध्यक्ष एड.सुनील निठौरा,राजकुमार मास्टर, आकाश गौतम,प्रदीप गोस्वामी, जिलामंत्री सीमा सैनी,कृष्ण बंसल, जिला मिडिया प्रभारी ब्रह्ममेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,जितेंद्र गुप्ता,मनीष चौहान,अश्वनी कुमार, मंडल महामंत्री रविंद्र पंवार,सुरेश पाल,संजीव शर्मा, सभासद दल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, विपिन कसाना,आदेश कसाना,प्रशांत झा,रवीश कुमार,सानू वर्मा,विजय मिश्रा,वरुण धामा,मनोज वर्मा नितिन गुप्ता,सचिन चौधरी,करन ग्रोवर सहित सभी बूथ अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्र संयोजक,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know