बलरामपुर- माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को प्रदेश के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अतिरिक्त आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की।
प्रस्तावित परियोजनाओं में 1000 सीटों वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, 25 कमरों का गेस्ट हाउस, इंडोर-आउटडोर स्टेडियम और विश्वविद्यालय परिसर स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण शामिल है।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, छात्र-छात्राओं के हॉस्टल समेत कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं और 20 जुलाई 2026 से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नए परिसर से संचालित हो रहे हैं।
इन नई सुविधाओं के विकसित होने से शिक्षा, शोध, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know