लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए ‘बेसिक काउंसलिंग स्किल्स’ पर दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
लखनऊ: 22 जुलाई, 2026
 
लखनऊ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के काउंसलिंग सेल ‘मनोमित्र: मेंटल हेल्थ एंड थेराप्यूटिक सॉल्यूशन’ ने हैप्पी थिंकिंग लेबोरेटरी (भ्ज्स्) और काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के सहयोग से कला संकाय के शिक्षकों के लिए 21 और 22 जुलाई को ‘बेसिक काउंसलिंग स्किल्स’ पर दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आवश्यक काउंसलिंग कौशल से लैस करना था ताकि वे विद्यार्थियों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को बेहतर ढंग से समझ सकें और उनके समग्र कल्याण को बढ़ावा दे सकें।

कार्यक्रम का उद्घाटन कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अरविंद मोहन ने किया। उन्होंने उच्च शिक्षा में मेंटल हेल्थ जागरूकता के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को व्यक्तिगत और शैक्षणिक चुनौतियों से उबरने में मदद करने और सहयोगात्मक शिक्षण वातावरण बनाने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में प्रो. अर्चना शुक्ला, डॉ. मानिनी श्रीवास्तव और डॉ. मेघा सिंह ने काउंसलिंग प्रक्रिया, बुनियादी कौशल, नैतिक और व्यावसायिक विषयों तथा प्रभावी संवाद पर विशेष सत्र लिए। प्रो. अर्चना शुक्ला ने कहा कि ‘काउंसलिंग का मतलब सलाह देना नहीं है’ और सहानुभूति और एक्टिव लिसनिंग के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण त्ब्प्-लाइसेंस्ड काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव रोल-प्ले सेशन रहा, जिसमें शिक्षकों को काउंसलिंग स्थितियों का व्यावहारिक अनुभव मिला। शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने