बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के अंतर्गत लोनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बलराम नगर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में पौधरोपण किया। इससे पूर्व नीरज सिंह का लोनी पहुंचने पर लोनी टोल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कारवां पर सांगठनिक बैठक भी ली। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा ने लोनी देहात मंडल स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान नीम, पीपल एवं बरगद जैसे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण वृक्ष लगाए गए। वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर ने ग्राम शकलपुरा, बलराम नगर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर जनभागीदारी का आह्वान किया।
*भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन है। वृक्ष और मानव का अस्तित्व एक-दूसरे के पूरक हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए, तभी यह अभियान अपने उद्देश्य को पूर्ण रूप से प्राप्त करेगा।"*
भाजपा प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा ने कहा कि "वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आइए, हर परिवार कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प ले।"
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाया गया है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल का भी दायित्व निभाना होगा। लोनी विधानसभा में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।"
भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. चैनपाल सिंह ने कहा कि "भाजपा संगठन सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक के लिए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का श्रेष्ठ माध्यम है।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी रामकुमार त्यागी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गहलोत,न जिला मंत्री कृष्ण बंसल, उपाध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, सभासद कुलबीर चौहान, जयवीर बंसल, रोहित चौहान, अनूप भड़ाना, आकाश गौतम, सतेंद्र बंसल, अर्जुन नागर, मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुंदर, मनीष चौहान, अश्विनी कुमार, जितेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मास्टर राजकुमार भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know