बलरामपुर जिले में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर फिर से देखने को मिल रहा है ।जिससे राजनीतिक गलियारों में न सिर्फ चर्चा हो रही है । 
बल्कि जनपद बलरामपुर में चुनावी समीकरण भी उलट फेर दिखाई पड़ा है । और कई विधान सभा प्रत्याशी के दावेदारों के चुनाव लडने के लिए दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई है । ऐसे में अगर हम बात करें तो उतरौला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हसीब खान ने अपने दलबल के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और वरिष्ठ सपा के पदाधिकारीयो के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। जिससे जनपद की राजनीति में काफी हलचल देखी जा रही है। हसीब खान हजारों लोगों की भीड़ लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज गुर्जर अमेठी से सांसद केएल शर्मा ने हसीब खान का पार्टी में स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने