मैगलगंज खीरी-  लखनऊ में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का गुरुवार को मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा नेता अनिल राठौर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास के बल पर ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भारतीय तैलिक महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल राठौर, मंडल अध्यक्ष राममोहन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, सुमन राठौर, शिव गुप्ता, शेर सिंह, राधेश्याम, योगेश विश्वकर्मा, वीरपाल कुशवाहा, बाबूराम,सर्वेश कुमार, मेघनाथ,आशुतोष गुप्ता, सलमान, मनोज सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने