बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तहसील सदर में राजकीय भंडारण निगम खूंटेहना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भंडारण गृह में खाद्यान्न के एलोकेशन, एंट्री एवं निकासी की प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया।
डीएम ने पोर्टल पर उपलब्ध खाद्यान्न स्टॉक का भौतिक अभिलेखों से मिलान किया तथा संबंधित अधिकारियों से खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्यान्न का ट्रांसपोर्ट पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। खाद्यान्न परिवहन में लगे ट्रकों में जीपीएस की उपलब्धता एवं सक्रियता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, जिससे खाद्यान्न परिवहन की प्रभावी निगरानी हो सके।
डीएम ने कहा कि खाद्यान्न वितरण पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपादित की जाए।
इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know