बलरामपुर- घटना इस प्रकार है कि दिनांक 23.05.2026  को वादी निo ग्राम नरायनपुर महादेव मिश्र थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा अपनी पुत्री बीना बताये घर से कहीं चले जाना तथा देर रात तक घर वापस न आने के सम्बन्ध में प्राo पत्र दिया गया जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 192/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। 
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतीश्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोo देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोo देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुoअoसंo- 192/2026 धारा- 137(2) बी.एन.एस. सम्बन्धित पीड़िता बरामद की गयी थी, प्रकाश में आये अभियुक्त आंशु वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी- पूरब टोला थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा बालिका को शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पिड़ीता के बयान के आधार पर धारा 87 बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त आंशु वर्मा को अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माo न्यायालय रवाना किया गया।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने