उतरौला बलरामपुर-माडर्न थाना श्रीदत्तगंज की पुलिस ने इण्डियन बैंक चमरूपुर महदेईयां शाखा के पूर्व मैनेजर दिनेश कुमार पासवान ने ग्राहक के खाते में 22 लाख रुपये कीएफ डी पर फर्जी तरीके से 19.80 लाख रुपये का लोन कर गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सहायक ब्रांच मैनेजर निखिल कुमार को पुलिस ने 30 मई 2026 को ही गिरफ्तार कर चुकी है। 23 दिसम्बर 2025 को जनार्दन सिंह पुत्र सूरज पाल सिंह, निवासीग्राम नया नगर बिशुनपुर, थाना कोतवाली उतरौ ला ने तहरीर दी थी कि उन्होंने जमीन बेचकर 22 लाख रुपये इण्डि यन बैंक शाखा चमरू पुर महदेईयां के खाता संख्या 503230097 98 में जमा किए गए थे। आरोप है कि तत्का लीन बैंक मैनेजर दिनेश कुमार पासवान और असिस्टेंट मैनेजर निखि ल कुमार पासवान ने जोर देकर पूरी रकम की एफ डी करवा दी। इसके बाद बिना जान कारी के उनकी एफ डी पर19.80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया। प्रार्थना पत्र की जांच में घटना सही पाए जाने पर माडर्न थाना श्रीदत्तगंज में मुकदमा अपराध संख्या 68/2026 धारा 316 (5), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधी क्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डे य और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में माडर्न श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला की टीम ने 02 जून 2026 को अभि युक्त दिनेश कुमार पास वान आयु लगभग 34 वर्ष, पुत्र राम सागर पासवान, निवासी ग्राम मुरतनवा परमेश्वरपुर, थाना चिलुवाताल,जन पद गोरखपुर को चिलु आताल से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि बैंक का टारगेट पूरा करने के लिए सह प्रबंधक के साथ मिलकर खाता धारक पर दबाव डाल कर 22 लाख की एफ डी कराई गई। फिर खाता धारक की जान कारी के बिना एफ। डी की 90 प्रतिशत राशि यानी 19.80 लाख का लोन कर खाते में जमा कर लिया गया था। माडर्न श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरी क्षक राम धारी दिनकर और आरक्षी रवि दूबे भी इस टीम में शामिल रहे। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय पर भेजा जा रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know