उतरौला बलरामपुर- थाना गैण्डास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पिपरा राम  में हुए जानलेवा हमले और हत्या के मामले को लेकरपुलिस ने वांछित चल रहे अभि युक्त वाजिद पुत्र आबिद अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान भागने के प्रयास में अभियुक्त के पैर में चोट आने से उसका इलाज जिला चिकित्सा लय बलरामपुर में चल रहा है। 26 मई की रात लगभग 10 बजे मोहम्मद आसिफ खान पुत्र वारिस अली, निवा सी पिपरा राम थाना कोतवाली उतरौला, बिना कारण बाइक से घूम रहा था। राजू मौर्य के ऐतराज करने पर आसिफ खान ने धमकी देकर चला गया। 27 मई की सुबह राजू मौर्य जब पिपरा चौराहे पर चाय पीने के लिए जा रहे थे, तब मोहम्मद आसिफ खान व अन्य आरोपियों ने रास्ते में रोक कर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परि जनों को भी मारा पीटा गया। हमले में माता मीना देवी और भतीजा धनराज मौर्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान धन राज मौर्य की मौत हो गई थी। वादी राजू मौर्य पुत्र धनीराम की तहरीर पर थाना गैण्डास बुजुर्ग में मुकदमा अपराध संख्या 56/2026 धारा 109, 191(2), 126 (2), 115(2), 351 (3), 352 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। मौत के बाद धारा 103 (1) बढ़ाई गई। पुलिस अधी क्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डे य और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा की टीम ने मुख बिर की सूचना पर वाजिद को 03 जून को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109, 191(2),126 (2), 115 (2), 351(3), 352, (3) 103 (1) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्याया लय पर रवाना किया जा चुका है।पूछताछ करने पर  वाजिद ने बताया कि 27 मई की घटना में वह पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ शामिल था। राजू मौर्य और उनके साथी सन्तोष यादव को घेर कर मारा पीटा गया था। बीच बचाव करने आए, हीरा लाल मौर्य, राजू मौर्य, मीना देवी, धनराज मौर्य, सोहन लाल और आकाश मौर्य को भी घेर कर मारा गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। वाजिद की गिरफ्तारी के बाद कुल सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं।  गैडास बुजुर्ग थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक  राहुल कुमार यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र नाथ शुक्ला, हेड कांस्टेबल विकास कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल विनोद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल विनय कुमार मौर्या और कांस्टेबल बलजीत यादव भी शामिल रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने