जलालपुर, अम्बेडकरनगर | अंबेडकरनगर के जलालपुर में बुधवार को पेड़ गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतका उर्मिला देवी (लगभग 45 वर्ष) मालीपुर थाना के देवसरा गांव की निवासी थीं।हादसा तब हुआ जब वह किसी काम से बाहर निकलीं। अचानक एक विशाल पेड़ गिरा और उर्मिला उसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी नगपुर पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
लोंगो ने बताया कि जो पेड़ गिरा वह आजमगढ़ जनपद की सीमा में था, जबकि महिला अंबेडकरनगर की सीमा में खड़ी थीं। मृतका अपने पीछे पति व बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिजनों को सांत्वना देने ग्रामीण पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर पेड़ों का सर्वे कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know