जलालपुर ,अम्बेडकर नगर। स्थानीय प्रशासन व पीस कमेटी की संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुहर्रम के पवित्र महीने को लेकर कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर चर्चा की गई। बैठक में सभी समुदायों से शांति बनाए रखने, किसी भी प्रकार की उत्तेजकता से बचने और मातमी जुलूसों के मार्ग निर्धारित नियमों के तहत निकालने की अपील की गई।
प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। पीस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जलालपुर हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है और इस बार भी सभी मिलकर मुहर्रम का त्योहार पूरे श्रद्धा व शालीनता के साथ मनाएंगे।
बैठक में गणमान्य नागरिकों, पुलिस प्रशासन तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात के वैकल्पिक रूट बनाने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का भी निर्णय लिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know