लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से राजधानी लखनऊ में अम्बेडकरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले के संगठनात्मक एवं विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अम्बेडकरनगर जनपद की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।
भेंट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know