जलालपुर,अंबेडकर नगर : क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनमें अनुशासन एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मुस्तफाबाद (नगपुर, जलालपुर) स्थित जाफरिया FC ग्राउंड पर रविवार शाम 5 बजे एक भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों में उत्साह की लहर ला दी है।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष ओन करबलाई नवाब ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और उनका हौसला बढ़ाते हुए की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी एकजुटता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम भी है।" उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

टूर्नामेंट के दौरान प्रतिभागी टीमों ने कड़ी मेहनत और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए वातावरण को रोमांचक बना दिया।

वहीं, क्लब मुस्तफाबाद के आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा, "इस आयोजन का मकसद छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।"

पूरे क्षेत्र में इस फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। आयोजकों ने मैचों के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी जरूरी इंतजामात पूरे कर लिए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने