जलालपुर, अंबेडकर नगर : भाजपा के नगर मंडल जलालपुर की अहम संगठनात्मक बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भाजपा के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई।मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह का नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव का मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने माला पहनाकर किया. रमाशंकर सिंह ने कहा कि "संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें किसी भी विपरीत परिस्थिति में एकजुटता के साथ कार्य करना होगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने जानकारी देते हुए बताया ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनावी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और विस्तार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक उपरांत वृक्षारोपण किया गया, संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवपुजन वर्मा,संजीव मिश्र, महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, सीतल सोनी,अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, रंजू बिंद, डेविड गोरे, राकेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव, सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, विनय मिश्र, मनीष सोनी, विक्की गौतम, शिवम आर्या, विकास सोनकर, आशाराम मौर्या, प्रहलाद शर्मा, अजीत निषाद, आकाश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने