जलालपुर ,अम्बेडकर नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर जलालपुर नगर के श्री शीतला माता मठिया मन्दिर में एक आध्यात्मिक एवं सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद रितेश पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन किया और राष्ट्र के विकास व प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जनहितैषी योजनाओं और देश को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस भव्य आयोजन की कमान नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और संयोजन मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने संभाली। आयोजन के समापन पर मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पीएम मोदी के स्वस्थ एवं चिरंजीवी होने की मंगलकामना की।

इस मौके पर आशुतोष उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, सीतल सोनी, नृपेंद्र कुशवाहा, अरुण मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, डेविड गोरे, जितेन्द्र शिल्पी, सोनू गुप्ता, गोपाल सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने