उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिला स्तर पर मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। प्रत्येक मतदाता को 9 अंकों का विशिष्ट पहचान संख्या (Unique Identification Number) प्रदान की गई है।
पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान लगभग 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जबकि 40.19 लाख नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।
अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद तकनीकी कारणों से इसे डाउनलोड करने में कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। संबंधित विभाग द्वारा समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know