उतरौला बलरामपुर - राज्य कर विभाग के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर व्यापारी संवाद कार्य क्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिका रियों एवं जनप्रतिनिधि यों को जी एस टी अधिनियम के प्रावधानों, विभागीय प्रक्रियाओं तथा सरकार की विभि न्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों को समय बद्ध पंजीकरण एवं रिटर्न फाइलिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जी एस टी से सम्बन्धित नवीन व्यवस्थाओं और ऑन लाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर सहायक आयुक्त डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाएं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रख कर संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जी एस टी जेन-2 में किए गए सुधारों और विभागीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने के प्रयासों पर विस्तार रुप से प्रकाश डाला। व्यापारियों ने भी अपनी जिज्ञासाएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त राज्य कर खण्ड-1 बलरामपुर बृजेश कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस कार्य क्रम में विधायक राम प्रताप वर्मा केप्रतिनिधि शिवा कान्त वर्मा,उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता,महा मंत्री गुरविन्दर सिंह, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष रूप चन्द गुप्ता उतरौला भट्ठा एसोसिए शन महामंत्री अफजाल हसन, युवा उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष फैज अहमद हाशमी, उपायुक्त राज्य कर खण्ड 2 बलरामपुर अभिषेक गुप्ता, राज्य कर अधिकारी प्रतुल कुमार, राज्य कर अधिकारी प्रवीण कुमार, वरिष्ठ सहायक अनुज कुमार, अधिवक्ता टैक्से शन अरविन्द कुमार के अलावा अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 
                   

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने