उतरौला बलरामपुर - बुधवार के दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया, जब प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार 4399 दिनों तक देश की सेवा करने वाले भारत के सबसे लम्बे समय तक लगातार कार्यकाल पूरा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। इस ऐतिहासिक अवसर पर आदर्श नगर पालि का परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश वासियों के विश्वास, प्रधान मंत्री के कुशल नेतृत्व तथा राष्ट्रहित में लिए गए दूरदर्शी निर्णयों का परिणाम है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण, सेवा और सम र्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए उतरौला क्षेत्र के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा दुखहरण नाथ मन्दिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए भगवान शिव का पूजा-अर्चना किया। इसके उपरान्त पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अपनी एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। देश आर्थिक, सामाजिक वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षेत्रों में लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  इसी ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण भाव के साथ निरन्तर भारत माता की सेवा करते रहें तथा उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में और अधि क तेजी से आगे बढ़े।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानन्द गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के विकास और देश की सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के कारण जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा  है। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्य कर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में विकसि त भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प को दोहराया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष फणींद्र कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव बलराम गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता के अलावा भाजपा के तमाम पदा धिकारी व कार्य कर्ता मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने