उतरौला बलरामपुर-विद्युत विभाग की पहल के चलते नगर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल गई है। लम्बे समय से ओवर लोडिंग से जूझ रहे, राजा बाजार में स्थित मदीना मस्जिद के निकट में 100 के वी ए क्षमता का नया ट्रांस फार्मर लगाया गया है। इससे लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने की समस्या में कमी आई है। मदीना मस्जिद के निकट पहले से लगे 400 के वी ए और 250 के वी ए क्षमता के ट्रांस फार्मरों पर उपभोक्ताओं का भार अधिक था। बढ़ती उपभोक्ता संख्या और गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या, बार-बार ट्रिपिंग और तकनीकी बाधाएं आ रही थीं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विभाग को अवगत कराया था। समस्या को गम्भीरता से लेते हुए विद्युत विभाग ने त्वरित कार्यवाही की। जूनियर इंजीनियर रविन्द्र कुमार के निर्देशन में कुंडवा क्षेत्र के पास 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांस फार्मर स्थापित किया गया। इसके जरि ए पुराने ट्रांस फार्मरों से लगभग 60 विद्युत कनेक्शनों का भार नए ट्रांस फार्मर पर स्थानान्तरण कर दिया गया। इससे पुराने ट्रांस फार्मरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम हो गया है। नए ट्रांस फार्मर के संचालन के बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार की बात कही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार अब वोल्टेज स्थिर रहने लगा है और बिजली कटौती भी कम हुई है। इसका लाभ घरेलू उपभोक्ता ओं के साथ छोटे व्यापारियों को भी मिलेगा।जूनियर इंजी नियर रविन्द्र कुमार ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए लगातार काम कर रहा है।उन्हों ने यह भी बताया कि विद्युत व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पावर हाउस पर 5 एमवीए क्षमता के ट्रांस फार्मर की स्वीकृतिमिल चुकी है। इससे जुड़ा कार्य शुरू हो गया है। इसके लगने के बाद पूरे नगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में व्यापक रूप से सुधार होगा।
विद्युत विभाग के अधि कारियों ने कहा कि उप भोक्ताओं की समस्या का समाधान प्राथमिक ता है। नगर में जहां भी ओवरलोडिंग या तकनी की बाधा की शिकायत मिल रही है, वहां क्षम ता वृद्धि, लाइन सुधार और अन्य जरूरी कार्य भी किए जा रहे हैं। अधिकारियों कोभरोसा है कि इन प्रयासों से आने वाले दिनों में उतरौला के अधिकांश उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
स्थानीय लोगों नेविभाग की कार्यशैली की सराह ना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित को ध्यान में रखकर विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know