उतरौला बलरामपुर- पुरानी आबादी की भूमि को लेकर न्यायालय में विचाराधीन के चलते भूमि पर जबरन ताजिया रखने का आरो प रामकृष्ण साहू निवासी ग्राम रुस्तम नगर थाना कोतवाली उतरौला ने जिलाधि कारी बलरामपुर से हस्तक्षेप करने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस भी विपक्षियों का साथ देकर गांव में साम्प्रदायिक तनाव को हवा दे रही है। थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने बताया कि उसके घर के सामने व बगल में आबादी की जमीन है। उस जमीन पर वह काबिज है। जमीन में एक चबूतरा भी है जिस पर वह मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम करता चला आ रहा है। घर के बगल पक्का सी सी मार्ग भी बना हुआ है। सी सी रोड के दूसरी तरफ विपक्षी फजरूल रहमान का घर है। विप क्षी सड़क के इस पार आकर आबादी की जमीन पर ताजिया रखना चाहता हैजबकि उस जमीन का मुकदमा सिविल कोर्ट में विचारा धीन है। जमीन काकमी शन भी कराया जाचुका है। पिछले वर्ष सितम्बर में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच उक्त जमीन पर यथा स्थिति बनाए रख ने का समझौता भी कराया था। जबरन ताजिया रखने के लिए गांव के ही मनौव्वर, अफसर अली, आबिद अली, शहजाद अली, आबाद अली के अला वा कई असामाजिक तत्व आए दिन विवाद खड़ा करते हैं और उसी जमीन पर मुहर्रम का बाजा भी बजाकर विवाद की स्थिति पैदा करते हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी बलराम पुर को एक प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय के निर्णय होने तक उक्त जमीन पर ताजिया रखने से प्रतिबंधित करने की मांग की है। थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने कहा है कि न्या यालय ने उक्त जमीन पर स्टे का आदेश नहीं दिया है इसलिए वह ताजिया रखने से हम मना नहीं कर सकते।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने