बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक जिला कार्यालय अटल भवन में जिला अध्यक्ष रवि मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,चेयरमैन रवि वर्मा,प्रिन्स वर्मा,ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह,राकेश तिवारी,पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों से संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह पिंकी,वरुण सिंह,वंदना पासवान,देवानंद गुप्ता,दयाराम प्रजापति,शिव प्रसाद यादव,संजय शुक्ल,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू,बिंदू विश्वकर्मा,महेंद्र पाण्डेय,डीपी सिंह बैंस,राजाराम गौतम,ललिता तिवारी,साधना पाण्डेय,सुधा पाण्डेय,रामकरन मिश्र,रामकृपाल शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know