उतरौला बलरामपुर - दुबई में रह रहे युवक पर फर्जी मुकदमा लिखने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, कि थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक पर बीस मई को उसी के घर मे जबरन घुसने व तोड़ फोड़, गाली गलौ ज करने व हाथा पाई का भी आरोप लगा है। पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज के साथ डी आई जी को एक प्रार्थना पत्र देकर प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। मामले में नौजून को सीओ तथा एस पी कार्यालय में पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है। ग्राम महदेइया बनगवां के निवासिनी नूरैन बानो पत्नी सिराज अहमद ने बताया कि बीस मई की रात्रि लगभग 11 बजे थाना कोतवाली उतरौ ला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह एक उपनिरीक्षक व छः आरक्षी जिनमें दो बिना वर्दी के थे। उसके घर में घुसे। घर मे लगे सी सी कैमरे को बन्द कर दिया। घर में घुसते ही सिराज अहमद व मोहम्मद अमीन को पूछते हुए सारा सामान तितर बितर करने लगे। जब पीड़िता की पुत्रियों ने घर में अकारण घुस ने और सर्च वारंट का जिक्र किया, तो उन्हें भी गाली गलौज देने लगे। घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रही बेटियों का तीन मोबाइल छीन कर फुटेज डिलीट कर दिया। दुबई में रह रहे बेटे व अन्य बेटों को मुकदमे में फंसा कर ज़िन्दगी बरबाद करने की धमकियां भी दीं गई। लगभग पौना घंटा बीतने पर पुलिस के जाने के बाद पीड़िता ने सीसी कैमरा आन कर के फुटेज बनाया।पीड़ि ता का कहना है पिछले साल दिसम्बर मेंउसका पुत्र दुबई गया था। तब से वह वहीं पर है। इस साल फरवरी मे उसके विरुद्ध पुलिस ने प्रधानी के चुनावी रंजिश में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की शिकायत के बाद से पुलिस कारवैया और उग्र हो गया हैऔर वह प्रार्थिनी के परिवार के साथ कोई भी बड़ी घटना कर सकते हैं। सीओ राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि डीआईजी के द्वारा प्रेषित शिकाय ती पत्र पर आवेदिका का बयान लिया जा चुका है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भी भेजी जा चुकी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know